February 3, 2026

रायपुर : मुख्यमंत्री को कुडुख-उरांव सम्मेलन और करमा महोत्सव का न्यौत

0
raman77

 जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में गृहमंत्री श्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड से आए कुडुख-उरांव विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सीतापुर विकासखंड के ग्राम ढोढहा में आयोजित होने वाले कुडुख-उरांव सम्मेलन और करमा महोत्सव का न्यौता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सम्मेलन का यह सातवां वर्ष है। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में कुडुख-उरांव विकास समिति के अध्यक्ष श्री अनुज कुमार एक्का और सचिव श्री हीरन साय किण्डो भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed