February 3, 2026

Poll of Polls: फिर दिल्ली की कमान केजरीवाल के हाथ, एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत

0
1-2.jpeg

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज 70 सीटों पर मतदान खत्म हो गए. एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है. आज आए कई एग्जिट के नतीजों में AAP ने बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है. वहीं, कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है.
टाइम्स नाउ के एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को 44 सीटें मिलती दिख रही हैं. बीजेपी को 26 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा है. ऐसे में AAP की सरकार बनती दिख रही है.

इंडिया न्यूज के एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को 53-57  सीटें मिलती दिख रही हैं. बीजेपी को 11-17 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं.

इंडिया टुडे और एक्सिस माय ​इंडिया के एग्जिट पोल में उत्तर पूर्वी दिल्ली में AAP को बढ़त

रिपब्लिक के एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को 48-61 सीटें, बीजेपी को 09-21 और कांग्रेस को 00-01 सीटें मिलती दिख रही हैं.

एबीपी न्यूज के एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को 49-63 सीटें, बीजेपी को 05-19 और कांग्रेस को 00-04 सीटें मिलती दिख रही हैं.

इंडिया टीवी के एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को 44 सीटें, बीजेपी को 26 सीटें मिल रही हैं. वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है.

टीवी9 के एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को 54 सीटें, बीजेपी को 15 सीटें और कांग्रेस को 1 सीटें मिलती दिख रही हैं.

न्यूज एक्स के एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (AAP) को 50-56 सीटें, बीजेपी को 10-14 सीटें मिल रही हैं. वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed