रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ OSD , सिसोदिया बोले- सख्त सजा दो

0
2-13.jpg

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार के एक ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार होने पर सिसायत शुरू हो चुकी है। मनीष सिसोदिया ने अपने इस अफसर की गिरफ्तारी को जायज ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गिरफ्तार ओएसडी मनीष सिसोदिया के ऑफिस में तैनात थे। सिसोदिया ने गिरफ्तार अफसर को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की वकालत की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में उन्होंने खुद ऐसे कई भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाया है। बता दें कि गुरुवार को CBI ने दिल्ली सचिवालय में तैनात एक अधिकारी को गिरफ्तार किया था।

सिसोदिया ने ट्वीट करके अपनी बात कही। उन्होंने लिखा, 'मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए हैं।'

एक टीवी इंटरव्यू में सिसोदिया ने कहा कि उनके पास 10-12 ओसडी हैं। लेकिन अगर कोई भी भ्रष्टाचार करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। चुनाव के आसपास हुई इस गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि इसमें टाइमिंग का कोई लेना-देना नहीं है। भ्रष्टाचार का जब पता लगे, कार्रवाई होनी चाहिए।

अमित मालवीय ने लिखा, 'डेप्युटी सीएम के ऑफिस में कोई ओसडी अपने बॉस की जानकारी के बिना रिश्वत नहीं ले सकता। केजरीवाल और सिसोदिया पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।' उन्होंने आगे लिखा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किए आंदोलन से जन्मी पार्टी, भ्रष्टाचार पर ही खत्म होगी।

क्या था मामला
CBI ने दिल्ली सचिवालय में तैनात एक अधिकारी को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत मामले में गिरफ्तार अधिकारी का नाम सरकारी वेबसाइट पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में दर्ज है। अधिकारी का नाम गोपाल कृष्ण माधव है। बताया गया है कि वह जीएसटी के एक मामले में 2 लाख रुपये से अधिक रिश्वत ले रहे थे।

इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed