December 6, 2025

मंत्री शर्मा द्वारा लिंक रोड-2 के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ

0
4-47.jpg

 भोपाल

जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने लिंक रोड-दो के 3 करोड़ 75 लाख रुपये लागत के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क और नाली की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वार्डों को स्वच्छ बनाने में निगम कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग भी लिया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान के साथ नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *