February 3, 2026

सर्चिंग के दौरान एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

0
6-35.jpg

दंतेवाड़ा
 एसटीएफ और अरनपुर थाना फोर्स ने गुरुवार को सर्चिंग के दौरान कोंडासावली इलाके से एक नक्सली को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान जगरगुंडा के पारोहिड़मा गांव निवासी मुचाकी मासा(30) पुत्र मुंडा के रूप में हुई। मुचाकी नक्सलियों के दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष था। उस पर एक लाक रुपये का इनाम घोषित है।

जंगल में जवानों के सर्चिंग वाले रास्ते पर बिजली करंट बिछाया था

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उसने 29 अक्टूबर 2018 को समेली ककाड़पारा के जंगल में जवानों के सर्चिंग वाले रास्ते पर बिजली करंट बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया था। वहीं अरनपुर- कोंडापारा के बीच एक पिकअप वाहन चालक को तीर मारकर घायल किया था।

इसी तरह 19 सितंबर 2019 को समेली कुरूम नाला के पास रोड सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस पर फायरिंग की वारदात में शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed