December 5, 2025

छेड़खानी पर नाबालिग ने सांसद गौतम गंभीर से मांगी मदद, क्रिकेट कोच गिरफ्तार

0
gambhir.jpg

 
नई दिल्ली

क्रिकेट की ट्रेनिंग देने के बहाने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और रेप करने का प्रयास करने के आरोप में एक कोच को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नाबालिग लड़की ने ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर से मदद मांगी थी। उनसे मदद मांगने के बाद साउथ-ईस्ट दिल्ली की निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोच को पकड़ लिया।
 नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि घटना करीब 10-15 दिन पुरानी है। इसमें नाबालिग लड़की ने बताया था कि कोच ने उस वक्त उनके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। जब वह ड्रेसिंग रूम में थीं।

इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई थी। उसके बाद पीड़िता ने सांसद से भी मदद की गुहार लगाई थी। इसके तुरंत बाद सांसद ने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए बोला। कोच को पकड़ लिया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *