February 3, 2026

कोहली की सुपरफैन ‘दादी’ का निधन, वर्ल्ड कप के दौरान दिया था आर्शीवाद

0
55-2.jpg

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम की सुपरफैन चारुलता पटेल का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। चारुलता इंग्लैंड में पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के एक मैच को देखने स्टेडियम पहुंची थीं। चारुलता पटेल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।

चारुलता का एक फोटो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के साथ बैठी नजर आ रही थीं। काफी उम्र होने के बावजूद चारुलता ने स्टेडियम में मैच देखा था जिससे क्रिकेट फैंस के बीच वह काफी मशहूर हो गईं थीं। उनके उत्साह से ना सिर्फ फैंस बल्कि क्रिकेटर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा भी दंग रह गए।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा गया है, 'भारी मन से है आपको जानकारी देता हूं कि हमारी प्यारी दादी ने 13 जनवरी की शाम 5.30 बजे अपनी अंतिम सांस ली। वह बेहद प्यारी महिला थीं, यह सच है कि अच्छी चीजें छोटे समय के लिए आती हैं। वह वास्तव में असाधारण थीं। वह हमारी दुनिया थीं।'

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 'सुपरदादी' का विराट संग फोटो शेयर किया। बीसीसीआई ने लिखा, 'टीम इंडिया की सुपर फैन चारुलता पटेल हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। उनका खेल के प्रति जुनून हमें प्रोत्साहित करता रहेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

चारुलता पटेल श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप ग्रुप मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के मुकाबले के लिए उन्हें टिकट देने का वादा भी किया था। इतना ही नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद विराट और रोहित उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed