AI की वॉशिंगटन-दिल्‍ली फ्लाइट 57 घंटे हुई लेट

0
airindia_201908111833-1.jpg

नई दिल्‍ली
एयर इंडिया की वॉशिंगटन से दिल्‍ली आने वाली फ्लाइट के ब्रेकिंग सिस्‍टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण वह अपने समय रविवार सुबह 10:25 मिनट पर वॉशिंगटन से उड़ान नहीं भर सकी। एयर इंडिया के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि इस वजह से यह फ्लाइट 57 घंटे लेट हो गई।

अधिकारी ने बताया, 'जरूरी मरम्‍मत के बाद एआई-104 वॉशिंगटन-दिल्‍ली फ्लाइट बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) रवाना हो सकी। यह जल्‍द ही भारत लैंड कर जाएगी।' जिस समय गड़बड़ी हुई उस समय प्‍लेन में 133 यात्री सवार थे।

एयर इंडिया के अधिकारी के अनुसार, इस फ्लाइट के आधे यात्री सड़क मार्ग के जरिए मंगलवार को नेवार्क पहुंचे। इसके बाद ये लोग एयर इंडिया फ्लाइट से दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed