February 3, 2026

पत्रकार के विरुद्ध FIR, निष्पक्ष जांच होगी -आईजी गुप्ता

0
yyyy
जोगी एक्सप्रेस 
 पिथौरा, नायक, –बागबाहरा के पत्रकार रवि सेन के विरुद्ध बागबाहरा पुलिस के द्वारा लिखी गई रिपोर्ट के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला  महासमुंद की ओर से आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस महानिरिक्षक प्रदीप गुप्ता  जी को ज्ञापन सौंपा गया। और वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया पत्रकारों की बातों को पुलिस महानिरीक्षक ने गंभीरता से लिया और यह आश्वस्त किया है कि fir हो जाने मात्र से कोई कार्यवाही नहीं होती है। पत्रकार के विरुद्ध लिखी गई रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच  की जावेगी इसके पूर्व  पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक नेहा चंपावत जी और उप पुलिस अधीक्षक श्री ध्रुव  जी से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष रोमी सलूजा ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू महासचिव स्वप्निल तिवारी, जाकिर कुरैशी, मनराखन ठाकुर, मनोज मिश्रा, बजरंग अग्रवाल रवि सेन लोकू चंद्राकर सहित बागबाहरा व पिथौरा के पत्रकार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed