February 3, 2026

शताब्‍दी में यात्रियों को दिया एक्सपायर्ड नाश्‍ता

0
3-15.jpg

मुंबई
मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इस ट्रेन पर यात्रा कर रहे लोगों के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्हें सुबह नाश्ते में एक्सपायर हो चुका ब्रेड और बटर मिला। घटना की पुष्टि रेलवे अधिकारियों ने की है और कार्रवाई किए जाने की बात कही है। कुछ दिन पहले भी खाने को लेकर शिकायत की गई थी।

इस बासी नाश्ते को खाकर यात्रियों की तबीयत खराब होने लगी। यहां तक कि कई यात्री उल्टियां करने लगे। रेलवे अधिकारियों ने भी इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया, 'आईआरसीटीसी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और कॉन्ट्रैक्टर को कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस दे दिया गया है।' तबीयत खराब होने के बाद सूरत स्टेशन पर डॉक्टरों ने यात्रियों का इलाज किया।

एक ट्विटर यूजर ने फोटो शेयर किए जिसमें ब्रेड में फंगस लगा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ ने जानबूझकर यह लापरवाही की और एक्सपायर हो चुका खाना सर्व किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed