December 5, 2025

हैंड मिक्सर में छिपाकर ला रहा था सोना, पकड़ा गया

0
mixer.jpg

 
नई दिल्ली

सोने की स्मगलिंग और पुलिस से बचने के लिए अपराधी नए-नए जुगाड़ निकाल रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट में एक यात्री को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह हैंड मिक्सर के अंदर सोना छिपाकर ला रहा था। कस्टम अधिकारियों ने जब मिक्सर को खोलकर देखा तो हैरान रह गई। यात्री के पास से 31 लाख 55 हजार रुपये का सोना बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री सऊदी अरब के जेद्दा से सोना छिपाकर दिल्ली ला रहा था। जेद्दा से सोना लेकर दिल्ली आए यात्री को जब जांच के लिए रोका गया तो अधिकारियों को उसके पास एक हैंड मिक्सर मिला। इसे खोलकर देखने पर सबके होश उड़ गए। मिक्सर के अंदर सोने छिपा हुआ था।

अपने साथ लाए गए सोने को इसने टी-3 पर कस्टम अधिकारियों को डिक्लेयर नहीं किया था। ग्रीन चैनल पार करने के बाद कस्टम ने इसे जांच के लिए रोका। यात्री के सामान की जांच की गई तो उसके अंदर से 31 लाख 55 हजार रुपये का सोना बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *