February 3, 2026

राज्य युवा महोत्सव आयोजन समिति की बैठक 7 को

0
07.gif

रायपुर
राज्य युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री के निदेर्शानुसार मुख्य सचिव के अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। राज्य युवा महोत्सव आयोजन की तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 7 जनवरी को प्रात: 11 बजे मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव के प्रति कक्ष में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने अंतर्विभागीय समन्वय समिति के सभी सदस्यों से बैठक में विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया है। राज्य युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2020 के मध्य आयोजित किया जाना है। आयोजन के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 11 नवम्बर 2019 को बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में लिए गए निदेर्शानुसार की गई कार्रवाई की समीक्षा 7 जनवरी को आयोजित बैठक में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed