February 3, 2026

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में बारुदी सुरंग विस्फोट, लेफ्टिनेंट सहित सेना के 4 जवान घायल

0
loc_1576518468.jpg

 नई दिल्ली                                                                                                                                       
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बारूदी सुंरग विस्फोट की खबर है। इस घटना में सेना के एक लेफ्टिनेंट सहित चार जवान घायल हो गए हैं। विस्फोट लाइन ऑफ कंट्रोल के करीब हुई है। 

ज्ञात हो कि इससे पहले साल के पहले दिन जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
 
जम्मू में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया था, ''नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed