February 3, 2026

इंदौर में संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु, ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं के विस्तार पर चर्चा के आसार

0
rss.jpg

भोपाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी की 5 दिवसीय बैठक गुरुवार को इंदौर में शुरू हुई। इसमें संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी शामिल हुए। इंदौर संघ के मालवा प्रांत का मुख्यालय है। बैठक में ग्रामीण इलाकों और पश्चिम बंगाल में शाखाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा होने के आसार हैं।

 सूत्रों के अनुसार, शुरुआती 3 दिन अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि एक दिन सभी 56 आनुषंगिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठेंगे। मध्यक्षेत्र की इकाई के विभाग प्रचारकों की बैठक का भी एक सत्र होगा। अपने इंदौर प्रवास के दौरान संघ प्रमुख श्री भागवत प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)को लेकर जागरुकता अभियान को लेकर भी चर्चा होने के संकेत हैं। बैठक में इस अभियान के लिए स्वयंसेवकों की भूमिका भी तय की जाएगी।  इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार कैसे हो, इस पर मंत्रणा होगी। बताया जाता है,कि गांवों में संघ का जनाधार मजबूत हो रहा है, इसलिए पार्टी वहां शाखाओं के विस्तार पर काम करेगी।

कई बड़े नेता होंगे शामिल
बैठक के अंतिम चरण में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी जेपी नड्डा, कैलाश विजयवर्गीय, बीएल संतोष, राम माधव, पी.मुरलीधर राव, अनिल जैन, डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, भूपेंद्र यादव, वी.सतीश, शिव प्रकाश, सौदान सिंह, थावरचंद गेहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, प्रकाश जावड़ेकर में से कुछ के आने की संभावना है।

 इसलिए भी बैठक अहम्
 इसी साल संपन्न हरियाणा, झारखंड व महाराष्ट्र चुनाव में जो राजनैतिक परिदृश्य सामने आए। उसे देखते हुए भी अन्य राज्यों के आसन्न चुनावों को लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed