February 3, 2026

जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों ने खरीदा नामांकन

0
19.jpg

अम्बिकापुर
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के अंतर्गत नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन आज जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 10 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। अब तक जिला पंचायत सदस्य पद के किसी भी दावेदार के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद हेतु जिला पंचायत सरगुजा के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 अम्बिकापुर अनारक्षित मुक्त हेतुु श्रीमती रितुदास एवं श्री दीपराम संत 2-2 हजार रुपए,  निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 अम्बिकापुर अ.ज.जा. महिला हेतु श्रीमती सतो सिंह 2 हजार रुपए, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 लखनपुर अनारक्षित महिला हेतु श्रीमती अर्चना सिंहदेव 2 हजार रुपए, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक  लखनपुर अनारक्षित महिला श्रीमती सरिता राजवाड़े 2 हजार रुपए, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 उदयपुर अ.जा. महिला हेतु श्रीमती राधा रवि 2 हजार रुपए, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7 उदयपुर अ.ज.जा. मुक्त हेतु श्री राजनाथ सिंह 2 हजार रुपए, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 लुण्ड्रा अ.ज.जा. महिला हेतु श्रीमती सरस्वती 2 हजार रुपए, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 लुण्ड्रा अ.ज.जा. मुक्त हेतु श्री जयंत मिंज 2 हजार रुपए, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 मैनपाट अ.ज.जा. मुक्त हेतु श्री मानसाय मिंज के द्वारा 2 हजार रुपए का चालान जमा कर नामांकन फार्म प्राप्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed