February 3, 2026

ओल्ड-एज होम में हुआ ‘नैना चार’, 70 की उम्र में धूमधाम से रचाई शादी

0
images_8.jpeg

नई दिल्ली

प्रेम अगर सच्चा हो तो उम्र मायने नहीं रखती है। केरल के 65 वर्षीय एक जोड़ी ने इसे साबित कर दिखाया है। केरल के थ्रीसुर जिला के रामावरमापूरण में राज्य सरकार द्वारा संचालित ओल्ड-एज होम में रह रहे 67 वर्षीय कोचानियन मेनन और 65 साल की लक्ष्मी अम्मल को एक-दूसरे से प्रेम हुआ। इसके बाद दोनों ने राजी-खुशी शादी कर ली।

 

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार की उपस्थिति में दोनों की शादी संपन्न हुई। 

 

लक्ष्मी अम्माल और कोचानियन मेनन की मुलाकात ओल्ड-एज होम में ही हुई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। लक्ष्मी पति के निधन के बाद ओल्ड एज होम आई थी। वहीं, मेनन को उनके घरवालों ने घर से बाहर कर दिया था। इसके बाद वह ओल्ड-एज होम में रहने के लिए मजबूर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed