February 3, 2026

जानलेवा हुआ कोहरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

0
pic-15.jpg

नोएडा
ठंड के साथ बढ़ा कोहरा कैसे जानलेवा हो सकता है, यह ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला। यहां एक गाड़ी बीती रात नहर में जा गिरी, जिसकी वजह से 6 लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। पुलिस के मुताबिक, कोहरे की वजह से ड्राइवर का तेज रफ्तार कार पर बैलेंस नहीं रहा और वह नहर में जा गिरी। एक ही परिवार के 11 लोग अर्टिगा कार में सवार थे। ये लोग संभल से दिल्ली आ रहे थे।

रास्ते में घना कोहरा था, बैलेंस खोने के बाद कार खेरली नहर में जा गिरी। हादसा रविवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ। इसके बाद सभी को पास के हॉस्पिटल में लेकर जाया गया। वहां डॉक्टर ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बाकी 5 का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ लगता है। पुलिस ने बताया कि परिवारवाले कुल दो गाड़ियों में दिल्ली आ रहे थे। दूसरी कार एर्टिगा के पीछे थी। मरनेवालों की पहचाव महेश (35), किशन लाल (50), नरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed