February 3, 2026

सुठालिया पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
24-30.jpg

राजगढ़
जिले के सुठालिया में घर वालों से नाराज होकर 15 साल की नाबालिग लड़की अपने भाई के पास जाने के लिए घर से तो निकल गई लेकिन रास्ते से गायब हो गई। पुलिस की जांच में पता चला की लड़की के साथ बस स्टैंड पर एक बस के अंदर बस क्लीनर और दो अन्य लोगों के रात में दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के तीनों आरोपि‍यों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का ये मामला तब खुला, जब राजगढ़ में सुठालिया की रहने वाली नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने सुठालिया थाने में दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, लड़की बुधवार को सुठालिया से अपने भाई के यहां अकेली इंदौर जा रही थी।

सुठालिया से ब्यावरा जाने के दौरान ही बस क्लीनर राजू अहिरवार (22) ने लड़की से मोबाइल छीनकर उसका नंबर अपने मोबाइल में सेव कर लिया। पीड़िता इंदौर से लौट कर ब्यावरा बस स्टैंड पर आई, उसी दौरान आरोपी के एक अन्य साथी ने मोबाइल से फोन कर लड़की को बुला लिया और उससे कहा कि तुम्हारे मां-बाप यहां पर आ गए हैं। बस स्टैंड पर पहले से मौजूद क्लीनर के दो और साथियों ने पीड़िता को एक बस के अंदर खींच ले गए और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

नाबालिग चिल्लाए न इसलिए उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। लड़की ने देर रात को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुठालिया पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ भादवि की पाक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed