December 5, 2025

नई दिल्ली।राजधानी के मानसरोवर इलाके में 5 लोगों की हत्या:जिंदल परिवार के थे सभी सदस्य

0
OIL

 

नई दिल्ली।राजधानी के मानसरोवर इलाके में 5 लोगों की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। मारे गए लोगों में 4 महिलाएं और 1 गार्ड है। ये सभी यहां के नामी, जिंदल आयल मिल्स के परिवार से संबंध रखते हैं। पुलिस ने बताया कि जिंदल ऑयल्स मिल्स के 7 भाइयों का परिवार है, जिनमें 600 गज की एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है।जिन महिलाओं की हत्या हुई है, वे सभी एक ही परिवार की हैं। पुलिस को इस सामूहिक हत्याकांड की सूचना आज सुबह फोन पर मिली। मृतकों के शरीर चाकुओं से गोदे हुए हैं। पुलिस के पहुचने के बाद घर की पहली मंजिल पर कमरे में चारों महिलाओं के शव बरामद हुए हैं वहीं गार्ड का शव बरामदे में पड़ा था।जानकारी के अनुसार 2800 गज के मकान में छह भाइयों का परिवार रहता है। करीब 40 सदस्य हैं। पहले यह आयल मिल था, अब रिहायश है। परिवार के सदस्य राकेश जिंदल ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे गार्ड का शव बरामदे में पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस बॉडी लेने पहुंची तो गेट पर उर्मिला की कार पार्क थी। इसे हटाने के लिए उर्मिला के कमरे में चाभी लेने गए तो वहां चारों के शव पड़े थे। परिवार वाले हत्या के पीछे लूट की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।मृतकों की पहचान उर्मिला (65), संगीत गुप्ता (43), नुपूर जिंदल (35), अंजलि जिंदल (33) और गार्ड राकेश (50) हैं। उर्मिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

साभार :आज तक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *