February 3, 2026

CAA के खिलाफ आज कांग्रेस का सत्याग्रह, राजघाट पर विरोध करेंगे राहुल-प्रियंका-सोनिया

0
poster-2.jpg

 नई दिल्ली
नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को दिल्ली रैली में प्रदर्शनकारियों को अफवाह में ना आने की अपील की और कहा कि NRC जैसी कोई चीज़ नहीं है. इस बीच आज कांग्रेस पार्टी सरकार के इस कानून के खिलाफ हल्लाबोल करेगी. सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस आलाकमान आज राजघाट पर सत्याग्रह करेगा और सरकार का विरोध करेगा. इसके अलावा देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ प्रदर्शन जारी है.
बंगाल में बीजेपी का हल्ला बोल
एक तरफ जहां कांग्रेस आज दिल्ली में सत्याग्रह करने जा रही है, तो वहीं बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में CAA के समर्थन में सभा करेंगे. जेपी नड्डा कोलकाता के मायो रोड और श्याम बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी देशभर में CAA के पक्ष में रैली करेगी और जनता से सीधा संवाद करेगी.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed