February 3, 2026

आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को ओपीडी में मिलेंगी नि:शुल्क सेवाएँ

0
7-18.jpg

भोपाल

प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध चिकित्सालयों में आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों को एचआईव्ही, कैंसर, आकस्मिक चिकित्सा और लावारिस मरीजों को ओपीडी सेवाएँ नि:शुल्क मिलेंगी। आज जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा  निशांत वरवड़े ने प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा, सागर, विदिशा, दतिया, खण्डवा, रतलाम, शिवपुरी, शहडोल, छिंदवाड़ा स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध चिकित्सालयों के अधिष्ठाता और अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed