February 3, 2026

बलात्कार, आतंकवाद, नक्सलवाद नेहरू खानदान की देनः साध्वी प्राची

0
sadhvi_prachi.jpg

 
मेरठ 

अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है. साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरू खानदान की देन है. वीएचपी नेता साध्वी ने यह बयान मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान दिया है.

साध्वी प्राची का विवादित बयान
एक निजी कार्यक्रम में मेरठ पहुंची साध्वी प्राची ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को खरी-खोटी सुनाई. प्राची ने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार ये सब नेहरू खानदान की देन है. बता दें कि देश में हाल की रेप की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारत रेप कैपिटल के रूप में विकसित हो रहा है. राहुल गांधी के इस बयान के बाद साध्वी प्राची ने अब ये विवादित बयान दिया है.

बलात्कारियों को बचाते हैं अखिलेश
साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला किया. प्राची ने कहा कि अखिलेश जब सत्ता में होते हैं तो बलात्कारियों को बचाते हैं और विपक्ष में रहने पर धरने पर बैठते हैं. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को उन्नाव रेप कांड के खिलाफ विधानसभा के बाहर मौन धरने पर बैठे थे.

हैदराबाद एनकाउंटर की तारीफ
साध्वी प्राची ने हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर के चार आरोपियों के एनकाउंटर पर हैदराबाद पुलिस की तारीफ की और कहा कि हैदराबाद पुलिस से सीख लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को भी उन्नाव कांड पर ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए थी. साध्वी ने उन्नाव कांड के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed