February 3, 2026

श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह कथा में गोते लगा रहे श्रद्धालु..

0
dur1

जोगी एक्सप्रेस 

*अनूपपुर/विवेकनगर-*जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर विवेकनगर कॉलोनी के ग्राउंड स्टेज में श्री दुर्गा उत्सव पूजा समिति के तत्वाधान में श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 28 अक्टूबर तक चलेगी, चल रहे भागवत कथा महोत्सव में व्यास पीठ भागवत रशिक पूज्य संत श्री ज्ञानदेव जी महाराज “सखा जी” (श्रीधाम वृन्दावन) के द्वारा अपने श्रीमुख से श्रीमान भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा का आज अंतिम दिन है आज कथा वाचक सखा जी महाराज फूल होली एंव सुदामा चरित्र को संबोधित कर कथा विश्राम करेंगे। श्री दुर्गा उत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष आर.जे.पटेल, उपाध्यक्ष लालमणि शुक्ला, सचिव राजेन्द्र सिंह एंव कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा 28 आज दिनांक तक चलेगा एवं 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भंडारा का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आर.जे.पटेल एंव उपाध्यक्ष लालमणि शुक्ला ने कॉलोनी सहित आप-पास के सभी ईष्ट मित्रों को कथा का आनंद लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है वही कथा में विशेष सहयोग अनिल पाठक, सुमित मंडल, प्रदीप सिंह, संतोष यादव, रमेश खरे, डी. के. तिवारी, रामनारायण गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, रमेश सिंह, अभय सिंह, रामअनुग्रह त्रिपाठी, अब्दुल कलीम, भुवनेश्वर त्रिपाठी, एन आर सरकार, एन पी साहू, भूरा पटेल, किरण घोष, राजेश पांडेय, आर के भारती रामनाथ गुप्ता, एन के सरावगी, बैजनाथ शुक्ला, भानु प्रताप साहू आदि का सहयोग मिल रहा है।।।

रिपोर्टर :भानु प्रताप साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed