रामपुर-बटुरा ओसीएम के खान प्रबंधक पी. अर्जुन जोड़े साहब का डब्ल्यूसीएल ट्रांसफर, उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

0
8901336

मेहनत, उत्पादन और जनकल्याण के लिए याद किए जाएंगे जोड़े साहब – समय-समय पर लगवाते थे स्वास्थ्य, नेत्र जांच और समस्या निवारण शिविर

धनपुरी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) सोहागपुर क्षेत्र के रामपुर-बटुरा ओसीएम के खान प्रबंधक श्री पी. अर्जुन जोड़े साहब का स्थानांतरण स्वयं के अनुरोध पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) हो गया है। आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को उन्हें डब्ल्यूसीएल के लिए रिलीज कर दिया गया।

रिलीज से पहले वे खदान में कर्मचारियों के बीच पहुंचे और सभी से मुलाकात कर विदाई ली। इस दौरान कर्मचारियों में मायूसी साफ दिखाई दी। इसके बाद रामपुर फील्ड ऑफिस एवं उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में उमड़ा स्नेह

सम्मान समारोह में उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री संदीप शर्मा साहब के द्वारा फूल-माला पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर श्री जोड़े साहब का सम्मान किया गया।

समारोह में उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री संदीप शर्मा साहब, श्री दिलीप त्रिपाठी साहब, श्री पवन मीणा साहब, श्री नीलेश डेहरिया साहब, श्री स्वप्निल त्रिपाठी साहब, श्री राकेश गुप्ता, श्री आफताब आलम, श्री सुरेश सोनी, श्री अशरफ फोरमैन इंचार्ज, श्री रंजीत सिंह, श्री प्रवेश जोगी, श्री शुभम मिश्रा, श्री भागवत पांडेय, श्री ललन प्रसाद, श्री आदित्य बंसल, श्री दीपांक गौतम, श्री राजेन्द्र चतुर्वेदी, श्रीमती सुप्रिया गंगोपाध्याय, श्री मोहम्मद रहीस, श्री दिनेश सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुबह 8 बजे खदान पहुंचकर टिफिन के साथ करते थे काम

श्री पी. अर्जुन जोड़े साहब बहुत ही मेहनती अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वे सुबह 8 बजे ही माइंस में पहुंच जाते थे। अपना टिफिन साथ लेकर आते थे और खदान में ही बैठकर टिफिन करते थे। काम के प्रति उनका समर्पण ऐसा था कि वे दिनभर खदान में ही रहते थे।

कोयले के जुगाड़ में माहिर, हर वर्ष टॉप प्रोडक्शन

वे कोयले के जुगाड़ में माहिर थे। हर प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर काम की समीक्षा करते थे और जहां कोयले का जुगाड़ नहीं रहता था, वहां दिन-दिन भर खड़े रहकर कोल प्रोडक्शन का जुगाड़ बनवाते थे।

श्री जोड़े साहब डब्ल्यूसीएल के चंद्रपुर से ट्रांसफर होकर आए थे, वहीं उनका घर भी है। जब से वे रामपुर-बटुरा ओसीएम में आए, तब से प्रोडक्शन की बहार आ गई। हर वर्ष उनके नेतृत्व में टॉप का प्रोडक्शन हुआ। उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

स्वास्थ्य, नेत्र जांच और समस्या निवारण शिविरों के लिए भी याद किए जाएंगे

श्री जोड़े साहब सिर्फ उत्पादन तक ही सीमित नहीं थे। वे समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्र जांच शिविर और समस्या निवारण शिविर आयोजित कराते ही रहते थे।

इन शिविरों में खदान के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और आसपास के गांव के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता था, नेत्र जांच कर चश्मा और दवाइयां दी जाती थीं, और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जाता था। कर्मचारियों और ग्रामीणों का कहना है कि इन शिविरों से उन्हें बहुत लाभ मिला और कई लोगों की गंभीर बीमारियों का समय पर पता चल सका।

किसानों की समस्याओं को देते थे विशेष महत्व

गांव के लोगों को जमीन के बदले नौकरी, मुआवजा जैसे मामलों में उन्होंने तेजी दिखाई। किसानों की समस्याओं को सुनना और उनका तुरंत समाधान करना उनकी प्राथमिकता में था। यही कारण है कि खदान क्षेत्र के ग्रामीणों में भी उनके प्रति गहरा सम्मान है।

बदल गई खदान की रौनक

जब से वे आए, खदान की रौनक ही बदल गई। पूरे खदान में रोशनी की किरण फैल गई। हर जगह खदान रोशनी से जगमगा रही है। अपने कर्मचारियों के हर काम में उन्हें अविलंब सहयोग मिलता था। वे बहुत ही सरल स्वभाव के थे। हर कर्मचारी से हंसकर, मिलनसार अंदाज में बात करते थे।

विदाई में भावुक हुए कर्मचारी

सम्मान समारोह में सभी ने एक स्वर में कहा कि श्री पी. अर्जुन जोड़े साहब जैसे अधिकारी का सानिध्य मिलना सौभाग्य की बात है। उनका मार्गदर्शन, उनका अनुशासन, उनकी मेहनत और उनका स्नेह हमेशा सभी को प्रेरित करता रहेगा। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *