February 3, 2026

दौड़ते हुए संसद पहुंचे पीयूष गोयल! सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा- क्या ट्रेन छूट गई?

0
piyush_1575453257_618x347.jpeg

 
नई दिल्ली 

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है और सदन में सवाल-जवाब, बहस का सिलसिला भी चल रहा है. बुधवार को संसद से एक तस्वीर सामने आई जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल गाड़ी से उतरते ही संसद की ओर भाग रहे हैं और जल्द से जल्द लोकसभा में जाने की कोशिश कर रहे हैं, आस-पास लोग खड़े हुए भागते हुए मंत्री को देख रहे हैं.

लेकिन इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, साथ ही लोग ट्विटर पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. गुजरात के बारदोली से सांसद प्रभु वसावा ने पीयूष गोयल की इन तस्वीरों को ट्वीट किया है.

जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘नव भारत के ऊर्जावान मंत्री आदरणीय पीयूष गोयल जी कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के बाद भागते हुए संसद में पहुंचे, ताकि प्रश्न काल में देर ना हो जाए.’
 
नव भारत के ऊर्जावान मंत्री आदरणीय @PiyushGoyal जी कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के बाद भागते हुए संसद में पहुँचे ताकि प्रश्न काल में देर ना हो जाए।
 
सोशल मीडिया पर लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं. कुछ ट्विटर उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. उनमें से कुछ कमेंट ऐसे हैं..

पृथ्वीराज ने ट्वीट कर लिखा, “गणित को देखते हुए भागते पीयूष गोयल’’
 
इसके अलावा किरण नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘रेलवे की शानदार कमाई पर सवालों से बचते हुए भागते पीयूष गोयल’ कुछ ट्विटर यूजर्स ने पीयूष गोयल को ‘2x गोयल एक्सप्रेस’ कहा.

इसके साथ ही कुछ लोगों ने लिखा, ‘जब आपको पता लगे कि लंच में बिरयानी बनी है, तो इस तरह ही भागा जाता है’.

 
आपको बता दें कि बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक थी, जिसमें सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया था. लोकसभा में बुधवार को ही प्रश्न काल के दौरान रेलवे से जुड़े कई सवाल भी पूछे गए. लोकसभा में ही सवालों का जवाब देते वक्त पीयूष गोयल ने रेलवे में एफडीआई का आंकड़ा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed