February 2, 2026

अनुविभागीय अधिकारी निलंबित

0
46.jpg

रायपुर
कमिश्नर रायपुर संभाग श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने आज बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कसडोल उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री सुभाष पांडे को मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, विभिन्न मदों के स्वीकृत कार्यों का निर्माण कार्यों तथा नरवा,गरवा,घुरवा, बाड़ी जैसे कार्यों का सत्यापन नहीं करने तथा धीमी गति से कार्य संपादित करने और बैठकों में अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

यह आदेश जिला पंचायत बलौदा बाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पत्र के आधार पर की गई है। यह आदेश छत्तीसगढ़ सिविल सेवा, वर्गीकरण, नियत्रंण  तथा अपील नियम 1966 के प्रावधानों के तहत की गई है। उनका मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय बलौदा बाजार निर्धारित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed