February 3, 2026

महाराष्ट्र: पुल से नीचे गिरी वैन, 7 की मौत

0
2-67.jpg

धुले
उत्तरी महाराष्ट्र की धुले तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में एक वैन पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार को आधी रात के बाद धुले-सोलापुर रोड पर विन्चुर गांव के समीप हुआ।

पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में वैन का ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं सका और यह भीषण हादसा हो गया। उधर, मृतकों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed