December 6, 2025

 लगातार 87.45 घंटे तक खाना पकाकर बनाया विश्व कीर्तिमान

0
lata_tandon_1574818771.jpg

 इंदौर 
भारत की 39 वर्षीय शेफ ने 87.45 घंटे तक लागातार खाना पकाकर सबसे लंबे समय तक खाना पकाने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज में दर्ज किया गया है।

विश्व कीर्तिमान बनाने वाली लता टंडन ने मंगलवार को बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज ने उनके इस कारनामे को लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन (व्यक्तिगत) के रूप में मान्यता दी है। उसे आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी किया है।
 
मध्यप्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखने वाली विवाहिता ने बताया कि उन्होंने इसी शहर के एक होटल में 3 से 7 सितंबर के बीच लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक करीब 1,600 किलोग्राम खाना पकाया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज के सामने कीर्तिमान का दावा पेश किया था। 

इस दौरान उन्होंने गैस के चूल्हे पर आठ बर्नरों का इस्तेमाल किया और चावल के अलग-अलग पकवान, छोले, राजमा, कई तरह की दालें, कढ़ी, वड़ा पाव, सैंडविच, हलवा और खीर समेत कोई 30 व्यंजन पकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *