February 3, 2026

उद्धव होंगे नए CM, चुने गए कांग्रेस-शिवसेना-NCP गठबंधन के नेता

0
thakre.jpg

 मुंबई/दिल्ली 
महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार चार दिन बाद गिर गई. मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, आज शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी के नेता राज्यपाल से मिलने जा रहे है. तीनों दल के नेता कल ही शपथ ग्रहण का दावा पेश करेंगे. इस बीच राज्यपाल ने बुधवार सुबह 8 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है. वहीं, प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर कल विधायकों को शपथ दिलाएंगे. 
उद्धव ठाकरे चुने गए महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेता
उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे. उन्हें महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का नेता चुना गया है. तीनों दल के नेताओं ने उनके नाम के प्रस्ताव पर सहमति जताई है.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed