February 3, 2026

50 लाख में होगा आरोन तालाब का सौंदर्यीकरण : मंत्री जयवर्द्धन सिंह

0
20-42.jpg

 भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास जयवर्द्धन सिंह ने गुना जिले के आरोन विकासखण्ड में विकास कार्यों और हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आरोन में बमुरिया रोड तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

मंत्री सिंह ने कहा कि सभी स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने कहा कि निर्धारित समय पर किसानों को खेती के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वीकृत गौ-शालाओं का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने आरोन में 4 स्थानों पर सुलभ शौचालय के निर्माण की भी मंजूरी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed