February 3, 2026

 अयोध्या पर बंद हो राजनीति, बनाया जाए एक भव्य मंदिर: कांग्रेस

0
sachin_pilot_rajasthan_deputy_chief_minister_ani_twitter_pic_1574426240.jpg

 नई दिल्ली 
अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फैसला आने के बाद भी इस पर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दोबारा पुनर्विचार याचिका डालने की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ ओवैसी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें यह फैसला मान्य नहीं है।

इस बीच, अयोध्या पर बोलते हुए राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने साफ किया कि सभी को इस पर फैसला स्वीकार करना चाहिए। पायलट ने आगे कहा कि इस पर राजनीति अब बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि अयोध्या में एक भव्य मंदिर बनना चाहिए।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लखनऊ में बुलाई गई ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में यह कहा गया कि उन्हें पांच एकड़ कहीं और जमीन मंजूर नहीं है। उन्होंने मस्जिद के बदले मस्जिद की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed