कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी

0
1573528696.jpg

 अयोध्या                                                      
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। सरयू स्नान के साथ श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन का दौर जारी है।

ब्रह्म मुहूर्त में भोर में स्नान शुरू हो गया। लाखो की संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अयोध्या विवाद पर जजमेंट के बाद भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रभावी हैं। श्रद्धालुओ की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। घाट व मंदिरो में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए हैं। कार्तिक स्नान को देखते हुए रूट डाइवर्जन लागू किया गया है। आईडी चेक कर श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। अयोध्या के प्रवेश मार्गो पर सघन चेकिंग अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *