February 3, 2026

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने 550वें प्रकाश पर्व पर दी नागरिकों को बधाई

0
kamal-nath00-1.jpg

 भोपाल

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सिक्ख धर्म के संस्थापक संत गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि संत गुरु नानक देव जी ने मानवता की सेवा करने का जो संदेश वर्षों पहले दिया था, उसका महत्व आज और ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा था कि सभी मनुष्य समान हैं, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय में जन्मे हों। कमल नाथ ने कहा कि आज इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक सौहार्द्र स्थापित करने की आवश्यकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed