February 3, 2026

अनुकम्पा नियुक्ति से 39 परिवारों की जिंदगी खुशहाल हुई

0
kamal-nath00.jpg

 भोपाल
शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति की संवेदनशील व्यवस्था से छिन्‍दवाड़ा जिले में 39 परिवारों को नई जिन्दगी मिली है। अनुकम्पा नियुक्ति के ये प्रकरण कई वर्ष से लंबित थे, जिस कारण सेवाकाल में मृत्यु को प्राप्त शासकीय सेवक का परिवार आर्थिक बदहाली में जीवन बिता रहा था।

छिन्दवाड़ा जिले में विशेष अभियान चला कर अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। सभी शासकीय विभागों से रिक्त पदों की जानकारी एकत्र कर लंबित प्रकरणों में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने हाल ही में छिन्दवाड़ा में पात्र परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed