February 3, 2026

चरामेति सेवा सम्मान” से सम्मानित किये गये श्री गहोई वैश्य समाज के समाज सेवी,. श्री गहोई वैश्य समाज,

0
IMG-20191104-WA0006

 

रायपुर का दीपावली मिलन समारोह दिनांक 03 नवम्बर 2019 को एम्स अस्पताल के पास एवं पार्थवी पेसिफिक के पीछे स्थित “गहोई भवन” में बडे उल्लास एवं आनंद के वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर श्री गहोई वैश्य समाज के सर्व श्री सुमित गुप्ता जी, डी के गुप्ता जी, प्रभुदयाल गुप्ता जी एवं श्री मुकेश गुप्ता जी जिन्होंने चरामेति फाउंडेशन के विविध सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया को श्री गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष श्री अशोक बानी हुंका जी, समाज के सचिव श्री संजय गौडा जी, चरामेति फाउंडेशन के प्रांतीय सचिव श्री राजेंद्र ओझा जी के करकमलों से “चरामेति सेवा सम्मान” प्रमाण पत्र भेंट किया गया।
श्री अशोक बानी हुंका जी ने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों से चरामेति फाउंडेशन को अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।
समाज के समस्त पदाधिकारीयों के प्रति चरामेति फाउंडेशन ने आभार व्यक्त करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed