दिवाली पार्टी पर कुछ इस अंदाज में पहुंचीं अजय देवगन की बेटी न्यासा, देखकर टिक गई सबकी निगाहें

0
1572139879.jpg

 नई दिल्ली                                                                                                                
दिवाली की धूम पूरे देशभर में है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। अब हाल ही में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी दिवाली पार्टी के लिए जाते हुए स्पॉट की गईं। हमेशा वेस्टर्न लुक में नजर आने वालीं न्यासा इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में थीं। न्यासा इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थीं। क्रीम कलर के लहंगे के साथ न्यासा का लाइट मेकअप उनपर काफी सूट कर रहा था।

न्यासा के साथ इस दौरान उनकी एक दोस्त भी थी। मीडिया फोटोग्राफर्स ने जब उनसे आकर पोज देने को कहा तो न्यासा ने बड़े ही प्यार से स्माइल करते हुए कहा कि उन्हें जाना है। लेकिन जिस पॉजिटिव तरह से वो स्माइल कर रही थीं वो वाकई प्यारा था। न्यासा का इस दौरान का वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही न्यासा का लुक भी फैन्स को भा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *