February 3, 2026

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया 34 निजी लॉ कॉलेजों को नोटिस

0
education-1433172956_835x547.jpg

ग्वालियर
विधि पाठ्यक्रमों की फीस तय कराने के लिए प्रस्ताव भेजने में लापरवाही बरत रहे प्रदेश के 34 निजी लॉ कॉलेजों को उच्च शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है। उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है,अब जल्द ही प्रस्ताव नहीं भेज तो संंबंधित कॉलेजों की आगामी शिक्षा सत्रों की फीस निर्धारित नहीं की जाएगी। जिसके लिए कॉलेज संचालक खुद ही जिम्मेदार होंगे।

जिन लॉ कॉलेजों को  नोटिस जारी हुए हैं,उनमें ग्वालियर और भिंड  के कॉलेज भी शामिल हैं। इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले साल अगस्त 2018 में सभी लॉ कॉलेजों को फीस के प्रस्ताव के संबंध में पत्र भेजा था। जिसके जरिए सत्र 2019-20,2020-21 और सत्र 2021-22 के लिए फीस तय कराने प्रस्ताव मांगा गया। 34 कॉलेजों को छोड़कर बाकी कॉलेजों ने नियत समय पर प्रस्ताव भेज दिए। जिन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के पत्र को ठंडे बस्ते में डाल दिया,उन्हें अब नोटिस मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed