February 3, 2026

कृषि के लिये अस्थाई विद्युत कनेक्शन की दर हुई आधी

0
13-37.jpg

भोपाल

ऊर्जा मंत्री  प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि सरकार ने अपना वचन पूरा करते हुए कृषि के लिये अस्थाई विद्युत कनेक्शन में ऊर्जा प्रभार की दर गत वर्ष की तुलना में 50 फीसदी कम कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में ग्रामीण क्षेत्र में 3 हॉर्स पॉवर के विद्युत कनेक्शन के लिये 3 माह में मात्र 4,654 रुपये ऊर्जा प्रभार देना होगा। इसी तरह, शहरी क्षेत्र के किसानों के लिये इसी अवधि के लिये मात्र 5 हजार 224 रुपये का ऊर्जा प्रभार निर्धारित किया गया है।

ऊर्जा मंत्री  सिंह ने बताया है कि वर्ष 2018 में 3 माह की अवधि के लिये ग्रामीण क्षेत्र में 3 हॉर्स पॉवर के विद्युत पम्प के लिये किसानों को 7,959 रुपये और शहरी क्षेत्र में 8,953 रुपये ऊर्जा प्रभार देना होता था।

ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि वर्ष 2019 में 5 हॉर्स पॉवर के विद्युत कनेक्शन के लिये 3 माह की अवधि में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिये 7,620 रुपये और शहरी क्षेत्र के किसानों के लिये 8,571 रुपये ऊर्जा प्रभार निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2018 में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को 13 हजार 128 रुपये और शहरी क्षेत्र के किसानों को 14 हजार 784 रुपये का ऊर्जा प्रभार देना होता था। इसी तरह, अन्य भार के अस्थाई विद्युत कनेक्शन के लिये ऊर्जा प्रभार को 50 फीसदी कम किया गया है।  सिंह ने किसानों से अनुरोध किया है कि कृषि कार्य के लिये अस्थाई विद्युत कनेक्शन जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed