February 3, 2026

मुख्यमंत्री से मिले किसान : धान बोनस की घोषणा पर दिया धन्यवाद

0
jiki

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास में सच्चिदानंद उपासने के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और सहकारी समितियों के उपार्जन केन्द्रों में वर्ष 2016-17 के दौरान उपार्जित धान के लिए 300 रूपए प्रति क्विंटल  बोनस की घोषणा पर खुशी जाहिर की और उन्हें धन्यवाद दिया। किसानों ने वर्ष 2017-18 के धान बोनस की घोषणा के लिए भी डॉ. सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर  खेमकुमार सेन, मनहरण कुमार तथा आमासिवनी बलौदा, सड्डू के किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed