February 3, 2026

भोपाल में हुक्का लाउंज लव जेहाद के अड्डे बन चुके हैं, अब ये बंद होने चाहिए- पूर्व MLA सुरेंद्र नाथ

0
surendra-nath-singh-315-96_5.jpg

भोपाल
बीजेपी (BJP) के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (Former BJP MLA Surendra Nath Singh) ने भोपाल (Bhopal) के हुक्का लाउंज (Hookah Lounge) वालों को खुलेआम चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा है कि 'भोपाल में हुक्का लाउंज लव जेहाद के अड्डे हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि ये हुक्का लाउंज बंद होने चाहिए. पूर्व विधायक ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान ये बात कही. टीवी चैनल पर उन्होंने कहा कि हम भोपाल में हुक्का लाउंज नहीं चलने देंगे. इसी के साथ ही साथ उन्होंने चेतावनी भी दे ड़ाली कि 'हुक्का लाउंज में जाने वाले और इसे चलाने वाले खुद अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे'.

पूर्व विधायक ने इन हुक्का लाउंज को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन हुक्का लाउंज को बंद होना चाहिए. पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने सोमवार को आजतक से खास बातचीत में कहा कि भोपाल में हुक्का लाउंज नहीं चलने देंगे. यही नहीं उन्होंने चेतावनी दी कि 'हुक्का लाउंज में जाने वाले और इसे चलाने वाले खुद अपनी सुरक्षा के ज़िम्मेदार होंगे'.

सुरेंद्र नाथ सिंह ने आज तक पर कहा कि 'मैंने सबसे अपील की है जो हुक्का लाउंज चला रहे हैं वो बंद कर दें और जो जाते हैं उनसे अपील है कि वहां ना जाएं. ये लव जेहाद के बहुत बड़े अड्डे बन चुके हैं. इन हुक्का लाउंजों में बच्चों को वहां नशा परोसा जा रहा है. ये लव जिहाद का बड़ा कारण है. ये बच्चे हुक्का लाउंज में क्यों जाएं? हुक्का क्यों पियें? जो भी वहां जाता है अब ना जाएं क्योंकि कल के बाद मुझे भोपाल में कहीं भी हुक्का लाउंज दिखेगा और लोग जाएंगे तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी. मैं दुनिया की बात नहीं करता लेकिन भोपाल में हुक्का लाउंज नहीं चलेंगे. पूरे भोपाल में कोई हुक्का लाउंज नहीं चलेगा'.

पूर्व बीजेपी विधायक ने भोपाल के ही कांग्रेस के एक विधायक पर लव जेहाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'उनकी बेटी भी लव जेहाद का शिकार बनी है'. आजतक से खास बातचीत के दौरान सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का 5 साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. वो मानसिक तनाव में है. ऐसी स्थिति में उसको ले जाना सही है? जो लोग भी इसमें शामिल हैं वो अंजाम भुगतने को तैयार रहें. हर आदमी अपने बच्चे की शादी अपने समाज मे अपने धर्म मे करना चाहता है. उन्होंने कहा कि भोपाल में मैं लव जिहाद भी नहीं होने दूंगा, अगर लव जिहाद होगा तो हम भी अब धर्मयुद्ध लड़ेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed