February 3, 2026

भाई बहन की लाश  कुएं में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी ,पुलिस जांच में जुटी

0
bhai bahan

                                                                                                                                                                                                                                               जोगी एक्सप्रेस 

अजय तिवारी

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के दूरस्थ बिहारपुर चांदनी क्षेत्र

इन दिनों  लगातार सुर्खियों में है ।
अभी इस क्षेत्र में मलेरिया से मौत का तांडव  थमा ही रहा था कि एक और मामला सामने आ गया 
जिसमे बीते सोमवार को कुएं में दो बच्चो की लाश मिलमें से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है ।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारपुर क्षेत्र के नवडीहा के यादवपारा में एक कुएं भाई बहन की तैरती हुयी लाश मिली है । जिसकी पहचान  लालकेश पिता जवाहिर यादव उम्र लगभग 5 वर्ष व गीता यादव पिता जवाहिर यादव उम्र लगभग 2 वर्ष के रूप में  की गयी है वही बताया गया की इन  मृतक बच्चो की माँ  देवमनी  यादव  भी घर से गायब  है।
वहीँ इस सम्बन्ध में पुलिस को  जवाहिर यादव ने बताया कि   बीते इतवार वह नवडीहा बाजार गया था जहां से   रात के 11 बजे घर आया और घर में बच्चों को नही देखने पर पत्नी से उनके बारे में पूछा तो उसकी पत्नी ने कहा कि  घर में ही कहीं पर सो रहे होंगे जिसके बाद वह  बिना खोजबीन किये अपने नए घर में सोने चला गया  जिसकी दुरी लगभग पुराने घर से 150 मीटर करीब है और जब सुबह फिर नये घर आया तो पत्नी और बच्चे घर पर नही थे तब तक  उसके पिताजी तथा पहली पत्नी का 7 वर्षीय लकड़ा जो की मचान में सोने गये थे वह  भी घर आ गए थे इसी बीच जब 7 वर्षीय लड़का अपने दादाजी के लिए कुएं में पानी लेने गया तो उसने कुएं में तैरती हुयी लाश देखी जिसके बाद उसके द्वारा अपने पिता एवम दादा को बताया गया जब उनलोगों के द्वारा कुएं में जाकर देखा गया तो उसके  बच्चे की लाश कुएं में तैर रही थी जिसकी सुचना आसपास के ग्रामीणों को दी गयी जिसकी  सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल चांदनी पुलिस को दी गयी जिसके पश्चात पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई
वहिं ग्रामीणों का यह भी कहना है इन मृतक बच्चो की  माँ के द्वारा ही  दोनों की हत्या कर कुएं में  लाश फेंका गया है जिसके बाद से वह फरार हो गई है।
अब इन दोनों बच्चों के मौत के पीछे  चाहे जो भी कारण हो लेकिन इस घटना से पूरे बिहारपुर क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
इनका कहना है
इस मामले में मर्ग कायम  कर जांच जारी है ।गायब महिला एवम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
नरेंद्र सिंह
थाना प्रभारी 
बिहारपुर चांदनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed