February 3, 2026

पक्ष में आया फैसला तो सोने की ईंटों से बनेगा राम मंदिर:स्‍वामी चक्रपाणि

0
chakr1

नई दिल्‍ली-हिंदू महासभा के नेता स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि यदि अयोध्‍या भूमि विवाद मामले में फैसला हिंदुओं के पक्ष में आता है तो अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में सोने की ईंटों का इस्‍तेमाल किया जाएगा। इस काम में भारत के साथ पूरी दुनिया के सनातन धर्मी हिंदू अपना योगदान देंगे। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि नवंबर के पहले हफ्ते में हिंदू महासभा और हिंदू समाज के पक्ष में फैसला आ जाएगा।
वहीं सुप्रीम कोर्ट की संव‍िधान पीठ ने कहा है कि वह सोमवार से इस केस की सुनवाई एक घंटे ज्‍यादा करेगी। पीठ ने हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकीलों से कहा कि अदालत ने सोमवार से सुनवाई के रोजाना समय को चार बजे से बढ़ाकर पांच बजे तक करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्‍य न्‍यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 130 साल से भी अधिक पुराने केस में नवंबर के मध्य तक शीर्ष अदालत का फैसला आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed