मुंबई-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लोगों को गणपति उत्सव के बीच दी बड़ी सौगात

0
ganpati1

मुंबई-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लोगों को गणपति उत्सव के बीच बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने यहां 19 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले तीन और मेट्रो कॉरिडोर्स की आधारशिला रखी। पीएम ने भारत अर्थ मूवर्स द्वारा निर्मित मेक इन इंडिया मेट्रो कोच का भी उद्धाटन किया।। पीएम ने मुंबई में सबसे पहले विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन भी किए। पीएम मोदी खुद मेट्रो कोच में भी बैठे।
चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट देखने के लिए पीएम शुक्रवार को ही बेंगलुरु में इसरो सेंटर पहुंचे थे। शनिवार सुबह वैज्ञानिकों को संबोधित करने के बाद पीएम मुंबई पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। वहां से वह विले पार्ले स्थित तिलक मंदिर पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा की। पीएम मोदी ने मेट्रो प्रॉजेक्ट्स की नींव रखते हुए मेट्रो का विजन डॉक्युमेंट भी जारी किया।
पीएम मोदी जिन तीन मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखी उनमें 9.2-किलोमीटर लंबाई वाला गैमुख-शिवाजी चौक (मीरा रोड) मेट्रो-10 कॉरिडोर, 12.8 किलोमीटर वाला वडाला-सीएसटी मेट्रो -11 कॉरिडोर और 20.7 किलोमीटर कल्याण-तलोजा मेट्रो -12 कॉरिडोर शामिल हैं। अपने इस दौरे पर प्रधानमंत्री महिलाओं के स्व: सहायता समूहों (एसएचजी) के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत अर्थ मूवर्स द्वारा निर्मित पहले मेट्रो कोच का भी उद्धाटन किया।
इनमें से दो परियोजनाओं पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने बताया कि दोनों मामलों में मंगाए गए टेंडर के माध्यम से विशिष्ट ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझ कर टेंडर नियमों में बदलाव किए गए हैं। आरे कालोनी में पेड़ काटकर वहां निर्माण कार्य का मुंबईकर कड़ा विरोध कर रहे हैं, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार भी किया जा रहा है। उन्हीं परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भूमिपूजन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed