February 3, 2026

सावन का महीना और रवीना का टिप टिप बरसा पानी कनेक्सन

0
tip 1


रवीना टंडन से हाल ही में टिप टिप बरसा पानी रीमेक के बारे में बात की गई। दरअसल, रवीना टंडन और अक्षय कुमार का ये सुपरहॉट चार्टबस्टर गाना, इस बार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के लिए फिल्माया जा रहा है। इस बारे में अक्षय कुमार ने हाल ही में एक ट्वीट भी किया था। हालांकि अक्षय कुमार अपनी ट्वीट में बाकी सब तो लिख गए लेकिन रवीना टंडन का नाम लिखना भूल गए। इस बारे में जब रवीना से पूछा गया तो उनका कहना था कि मैंने वो ट्वीट ना देखा है ना पढ़ा है। लेकिन टिप टिप बरसा पानी एक शानदार गाना है और पुराने गानों का रीमेक बनना अच्छा होता है। बात करें अक्षय कुमार की तो उन्होंने ट्वीट करके लिखा था – अगर मेरे अलावा कोई भी और एक्टर टिप टिप बरसा पानी का रीमेक करता तो मुझे बड़ा दुख होता। ये गाना मेरे करियर की पहचान है, मेरी पहचान है। अब अक्षय कुमार और रवीना टंडन का इतिहास तो सबको पता ही है। शायद इसलिए अक्षय ने रवीना का नाम छोड़ दिया। लेकिन लोगों ने अक्षय को याद दिलाने में ज़रा देर नहीं की कि टिप टिप बरसा पानी वाकई उनका कम और रवीना टंडन का गाना ज़्यादा है। जमकर उड़ा मज़ाक लोगों ने अक्षय को जमकर ट्रोल किया और उन्हें याद दिलाया कि हिंदुस्तान की जनता को अगर आज तक टिप टिप बरसा पानी याद है तो उसमें केवल और केवल रवीना टंडन का हाथ है। हॉट इतिहास दिलचस्प है कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार के इतिहास की शुरूआत इसी फिल्म से हुई थी। उनकी जोड़ी इस गाने में काफी हॉट थी और दोनों रियल लाईफ में भी जोड़ी बन गए थे। पहली हिट फिल्म वैसे रवीना टंडन, अक्षय कुमार के करियर के लिए काफी लकी थीं क्योंकि मोहरा अक्षय कुमार के करियर की पहली बड़ी हिट फिल्म थी। इसका गाना तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त आज भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है। धोखे से टूटा था रिश्ता रवीना टंडन और अक्षय कुमार इंगेज हो चुके थे। दोनों के बारे में गपशप होती रहती थी लेकिन ये रिश्ता तब खत्म हुआ जब रवीना को पता चला कि उनकी बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार का अफेयर चल रहा है। मैं नॉर्मल रहना चाहती थी एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा कि मैं एक नॉर्मल लाइफ जीना चाहती थी। इसलिए मैंने उससे सगाई की

जिसे मैं जानती थी। मैंने ये सोचकर अपना करियर भी पहले ही छोड़ दिया था और ये तय था कि मेरी शूटिंग के आखिरी दिन हम शादी कर लेंगे। कोटक महिंद्रा बॅंक के साथ ज़ीरो बॅलेन्स खाता खोले व कॅशबॅक से आश्वासित रहे. कोटक महिंद्रा बॅंक के साथ ज़ीरो बॅलेन्स खाता खोले व कॅशबॅक से आश्वासित रहे. गंजेपन की जगह फिर बाल उगाने के लिए भारतीय अपना रहे ये नया तरीका करियर छोड़ने की सलाह रवीना ने बताया कि जब मैंने दोबारा अपना करियर शुरू किया तो उसने मुझे बोला कि तुम छोड़ दो ये सब, हम शादी कर लेंगे। लेकिन तब मैंने उससे कहा कि एक बार मैंने अपना करियर छोड़ कर तुम्हें चुना, अब मैं तुम्हें छोड़कर अपना करियर चुन रही हूं। चुपचाप की थी सगाई गौरतलब है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सगाई चुपचाप एक मंदिर में हो चुकी थी। और ये एक अच्छा खासा आयोजन था। पंडित ने पूजा भी की थी और दोनों के परिवार दिल्ली से आए थे। शादी की अफवाहें रवीना ने बताया कि हमारे घर के किसी बड़े ने मेरे सर पर लाल दुपट्टा डाला था और उन तस्वीरों को हमारी शादी की तस्वीरें समझ लिया गया था। मैं उसके लिए कुछ नहीं थी रवीना ने बताया कि हमारी शुरूआत दोस्तों की तरह हुई थी। कनाडा और बाकी जगह कुछ शो करने के बाद मैं उसे बेहतर जानने समझने लगी थी। लेकिन उसके लिए मैं ज़्यादा मायने नहीं रखती थी। हर बार माफ किया रवीना का कहना था कि अक्षय हर लड़की को प्रपोज़ कर देता था। और उम्मीद करता था कि मैं उसे माफ कर दूं। ऐसा मैंने तीन साल तक किया भी लेकिन फिर मुझे लगा कि ये कब तक चलेगा। इसलिए मैंने ये सिलसिला खत्म कर दिया।

साभारःफ़िल्मी बीट

फोटो क्रेडिट बाय :गूगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed