लोकसभा चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा बने मुंबई कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष, संजय निरूपम की छुट्टी

0
Milind Deora4

मुंबई : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। संजय निरूपम की अध्‍यक्ष पद से छुट्टी हो गई है पर वह लोकसभा चुनाव का टिकट पाने में सफल हो गए हैं। कांग्रेस ने सोमवार को इस संबंध में औपचारिक घोषणा की।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि संजय निरूपम की कार्यशैली को लेकर पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे के पास कई शिकायतें पहुंची थीं। इस मसले पर बहुत गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा था।

सूत्र का यह भी दावा है कि बीच चुनाव संजय निरूपम को अध्‍यक्ष पद से हटाए जाने पर मुंबई में कांग्रेस के चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्‍योंकि पार्टी के जो कार्यकर्ता संजय निरूपम से नाराज होकर घरों में बैठे हुए थे अब वे नए अध्‍यक्ष मिलिंद देवड़ा के साथ मिलकर चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

इधर मिलिंद देवड़ा के मुंबई कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए संजय निरूपम ने कहा, ‘वह मेरे मित्र हैं और छोटे भाई की तरह हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएं, हम उनका समर्थन करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed