December 14, 2025

खेल सचिव ने ली राज्य खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक

0
ak68


रायपुर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देशानुसार खेल विभाग सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी द्वारा राज्य खेल संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में राज्य के खिलाडि़यों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के संबंध में चर्चा की गयी। खेल संघों के पदाधिकारियों से खेलों के विकास के लिए जरूरी सुझाव भी लिए गए। बैठक का आयोजन शासकीय विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी तथा खेल विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed