October 24, 2024

जयसिंह मरावी का सघन जनसंपर्क जनता से मिल रहा व्यपक समर्थन

0

जैसिंहनगर,विधानसभा क्षेत्र जैसिंहनगर के भाजपा प्रत्यासी जयसिंह मरावी ,बरेली,चुहरी,कुकरौंद,बेल्ली, लोढ़ी, महरोई, सरिहट,में सघन जन सम्पर्क करके जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया।जन सम्पर्क के दौरान जय सिंह मरावी ने कहा कि शहडोल जिला मेरी कर्म भूमि है,जिले के जन जन से मेरा आत्मीय लगाव है,क्षेत्र की जनता ने मुझे भरपूर प्यार दिया है।उन्होंने कहा कि मैं शहडोल जिले के विकास हेतु कृतसंकल्पित हूँ।जैसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गतिशील बनाकर गांव गांव में विकास कार्यों को गतिशीलता प्रदान करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है,उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास में मैं कोई कसर नही छोडूंगा।जय सिंह मरावी के जन सम्पर्क के दौरान बाला प्रसाद मिश्रा,कमलेश

तिवारी,मनोज सिंह,दुर्गा तिवारी,त्रिभुवन सिंह,क्षेत्रीय नेता व स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।
भारतीय जनता पार्टी से जैसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जय सिंह मरावी के पक्ष में पार्टी का प्रचार अभियान तीव्र गति से जारी है ।
पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओं से भेंट मुलाकात कर
आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं ।
22 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शहडोल के अध्यक्ष सुदीप शुक्ला और नगर प्रभारी प्रकाश जगवानी के नेतृत्व में शहडोल नगर के वार्ड क्रमांक 18 पटेल नगर एवं पुलिस लाइन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने का अनुरोध किया। जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश तिवारी,विधानसभा प्रभारी श्री मती अमिता चपरा, विकास प्राधिकरण के सदस्य योगेंद्र प्रकाश चतुर्वेदी,श्री मती उर्मिला कटारे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा गुप्ता,भाजपा लीगल सेल के संभाग प्रभारी चंद्रेश द्विवेदी, राजेस्वर उदानिया,महेश भागदेव, नीलेश निगम,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष श्रीमती आशा खरया, श्रीमती निभा गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती शांति तिवारी, भाजपा आईटी सेल की प्रभारी श्री मती संचिता सरवटे,श्री मती रजनी सिंह,श्री मती मालती सोनी,श्री मती ऊषा दुबे,श्री मती अपर्णा चतुर्वेदी, श्री मती उर्मिला विष्वकर्मा, श्री मती चंद्रकली सोनी, रविन्द्र वर्मा,राजू यादव,संतोष मिश्रा कक्का,मूलचन्द वाधवानी, आर एन सिंह काकू,रिंकू वर्मन, द्विवेदी,शूर्यकांत निराला,रोशन सिंह,समीर शर्मा,होल्कर सिंह,सुधीर दुबे,राजेश पाण्डेय,पीके गुप्ता,सहित पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *