February 3, 2026

हम चाहते हैं सपा नौजवान रहे, बूढ़ी न दिखे, इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह गए मुलायम सिंह

0
mulayam

लखनऊ : समाजवादी के पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव बृहस्पतिवार को अपने 80वें जन्म दिन पर इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह गए। उन्होंने सपा के प्रदेश कार्यालय में जन्म दिन का केक काटा। वह सैफई में शिवपाल सिंह यादव के दंगल में शामिल होने नहीं गए।
सपा मुख्यालय में उन्होंने कहा, हम चाहते थे कि सपा नौजवान रहे, बूढ़ी न दिखे। हमें खुशी है कि सपा नौजवान पार्टी है, इसका नेतृत्व नौजवान के हाथ में है।

सपा की ओर से मुलायम सिंह का जन्म दिन राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिलों में विचार गोष्ठियां हुईं और गरीबों में फल व वस्त्र वितरित किए गए। पौधारोपण एवं रक्तदान भी किया गया।

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास पर सवेरे से ही जन्म दिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सबसे पहले अखिलेश यादव ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी।
उन्हें मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए निकलना था। दोपहर में सपा के प्रदेश मुख्यालय पर जन्म दिन का केक काटा गया। कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े लेकर उन्हें जन्म दिन की बधाइयां देने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed