October 28, 2024

छत्तीसगढ़ को नया और समृद्ध राज्य बनाने चौथी बार भाजपा की सरकार बनायें – अमित शाह

0

गरियाबंद – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गरियाबंद में जिले के दोनों विधानसभा राजिम और बिन्द्रानवागढ़ के भाजपा प्रत्याशी संतोष उपाध्याय और डमरूधर पुजारी के पक्ष में चुनावी सभा ली। गरियाबंद पहुचने के बाद आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि आज से 15 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह ने सत्ता संभाली थी तब बीमारू राज्य की स्थिति में था लेकिन उन्होंने ना केवल छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य की श्रेणी में लाया बल्कि छत्तीसगढ को एक स्थायित्व वाली सरकार भी दी। देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह ने अपनी सरकार की योजना गरीबों के विकास के लिए समर्पित की। एक रूपए किलो चावल की योजना से छत्तीसगढ़ जहां पलायन से मुक्त राज्य हुआ वही गरीबों के चेहरे में एक अलग खुशी का संचार भी हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में सरकार ने अनेक कदम उठाए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। शाह ने कहा कि 55 सालों तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया। भाजपा सरकार ने किसानों का समर्थन मुल्य डेढ गुणा बढ़ा दिया। किसानों को तीन सौ रुपए बोनस दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा पुछते हंै कि साढ़े चार सालों में हमने क्या कि? उन्होंने कहा कि राहुल बाबा बताये कि चार पीढ़ी से गांधी परिवार सत्ता मे रहा लेकिन उन्होने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए क्या किया। छत्तीसगढ़ के गरीबों, किसानों और जनता के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 सालों से झुठ बोलते आ रही है। उसका एक ही काम रह गया है झुठ बोलों, जोर से झुठ बोलों और रोज झुठ बोलो। शाह बोले की कांग्रेस ने झुठ का पुलिंदा तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं मंच से राहुल गांधी को जबाव देता हूं कि चार सालों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने 129 योजनाओं की शुरूआत की जो आज सफलता पूर्वक गरीबों तक पहुची है। उसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। शाह ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार में छत्तीसगढ़ को 37 लाख हजार करोड़ मिला था जो भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 1 लाख 37 हजार करोड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा पहले अपना हिसाब दे कि उन्होंने क्यों गरीबों को एक रूपए किलो मे चावल नहीं दिया? क्यों तेन्दुपत्ता संग्राहकों को चप्पल नहीं बांटे? इसके आगे शाह ने अपने भाषण में 15 सालो मे छत्तीसगढ़ मे हुए विकास कार्यों की उपलब्धि गिनाई और 15 सालों के भाजपा सरकार और पूर्व के कांग्रेस कार्यकाल का अंतर बताते हुए चौथी बार सरकार बनाने आशीर्वाद मांगा। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास का पहिया रूकना नहीं चाहिए इसके विकसित से समृद्ध राज्य बनाने के लिए फिर से डॉ रमन सिंह को मुख्यमंत्री बनाये। कार्यक्रम में भाजपा के दोनों प्रत्याशी संतोष उपाध्याय और डमरूधर पुजारी के अलावा भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को सांसद चन्दूलाल साहू ने भी संबोधित किया। मंच में चुनाव संचालक अशोक बजाज, जगन्नाथ पाणिग्रही, जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गफ्फु मेमन, अमित साहू, अजय रोहरा आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री रिखीराम यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *