October 27, 2024

पंच बाई से छल कपट धोखे से लिया गया शगुन रमन सिंह के बिदाई का है सामान:ठाकुर

0

पंच बाई की व्यथा सुनने के बजाये भाजपाई छल कपट कर उनके हाथों से शगुन लेते है : कांग्रेस

रायपुर,राजनांदगांव के वयोवृद्ध पंच बाई के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को चावल की पोटली और 11 रुपया शगुन देने की खबर का पर्दाफास होने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के छल कपट धोखे का शिकार पंच बाई हो गई। बेबस लाचार पंच बाई के हाथों से भाजपा के द्वारा धोखे छल कपट से लिया गया चावल की पोटली और 11 रुपया नगद शगुन नहीं बल्कि बिदाई का समान सिद्ध होगा है। रमन सरकार की ताबूत का आखिरी कील होगा। उन्होंने कहा कि रमन सरकार के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार प्रशासनिक अराजकता मनमानी से पीड़ित, बेबस, असहाय, लाचार पंच बाई की परेशानी प्रपंची भाजपाईयों को नही दिखा। अपनी व्यथा सुनाने आये पंच बाई के व्यथा सुनने के बजाये भाजपाई छल कपट कर उनके हाथों में चावल की पोटली और ग्यारह रुपया नगद थमाते है और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से शगुन लेते हुये का फोटो बाजी कराते है। भाजपा सत्तालोलुपता में और कितना नीचे गिरेगी। भाजपा रमन सरकार गरीबो का मजाक उड़ा रही है। रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में गरीबो के घर मे बिजली नही है।तीन महीने से निराश्रित नही मिला है। आखिर 15 साल में रमन सिंह ने किसका विकास किया है?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूरी ड्रामा कम्पनी है और भाजपा के ड्रामेबाज मोदी जब भी छत्तीसगढ़ आते है एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। जंगल सफारी के उद्घाटन में मोदी के फोटो बाजी के लिए कई दिनों तक शेर को भूखा रखा जाता है। कांकेर के महिला से दुगनी आय का झूठा मोदीगढ़ंत बयान दिलाया जाता है। वैसे ही डॉ. रमन सिंह झूठी वाहवाही लूटने इस प्रकार का प्रपंच कर रहे है। राज्य की जनता चालबाज प्रपंजी भाजपा के चाल चरित्र और चहरे को समझ चुकी है। भोलेभाले दिखने होने का ढ़ोग करने वाले रमन सिंह का प्रपंज जनता के सामने उजागर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *